सिलक्यारा सुरंग में कैद 7 राज्यों के 41 मजदूरों के बाहर निकालने का सिलसिला शुरू

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तरकाशी:उत्तरकाशी के सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में बीते 12 नवंबर से कैद 7 राज्यों के 41 मजदूरों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हो चुका है. एक-एक करके मजदूरों को टनल से बाहर निकाला जा रहा है. अभी तक 8 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. सभी मजदूर सुरक्षित हैं.श्रमिकों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर जाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से कर रहे हैं मुलाकात

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी है मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिको और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की

बाहर निकाले जा रहे श्रमिको के परिजन भी हैं टनल में मौजूद

टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडिकल कैंप में की जाएगी

 

Verified by MonsterInsights