उत्तराखंड में पंचायत चुनाव संपन्न

देहरादून- (दी टॉप टेन न्यूज) प्रदेश में अंतिम चरण  के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं पंचायत चुनाव में नए वोटरों से लेकर बुजुर्गों तक में बेहद उत्साह देखा गया इन चुनाव में 13 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 28 विकास खंडों के लिए मतदान किया।
आज सबसे ज्यादा मतदान उधम सिंह नगर जिले  (सितारगंज खटीमा )में हुआ वहा मतदान का प्रतिशत 75.04 रहा सबसे कम मतदान पौड़ी में 50 .75% रहा है देहरादून के विकासनगर चकराता में मतदान का प्रतिशत 63.82% रहा। उत्तरकाशी में 72.57 प्रतिशत चमोली में 52.84  है टिहरी गढ़वाल में 52.26% रुद्रप्रयाग में 53.76% नैनीताल में 63.5% अल्मोड़ा में 52. 79 पिथौरागढ़ में 58.56 % चंपावत में 56.69% बागेश्वर में 54 . 50% मतदान शाम 4:00 बजे तक रहा।
  निर्वाचन आयोग ने जहां मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं और 21 अक्टूबर को मतगणना के साथ चुनाव के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी