दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
अल्मोड़ा:आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम अल्मोड़ा ज़िले में ज़िला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
अल्मोड़ा जिले के जिन निवासियों की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से की हो रही है वह अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर बी एल ओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक स्वीप विनोद कुमार राठौर ने बताया कि इसी कड़ी में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 25 नवंबर और 26 नवंबर को सभी मतदान केदो में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दोनों दिन बीएलओ अपने मतदान केंद्र में उपस्थित रहेंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है या 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के होने वाले हैं तथा अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं किया है वह दिनांक 25 नवंबर और 26 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं।
यदि किसी का वोटर आईडी में संशोधन होना है या वोटर आईडी स्थानांतरित की जानी है वह भी मतदान केंद्र में जाकर अपना संशोधन अथवा वोटर आईडी स्थानांतरित के लिए कार्रवाई कर सकते हैं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारीअल्मोड़ा विनीत तोमर तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप आकांक्षा कोण्डे ने अल्मोड़ा ज़िले के समस्त 18 वर्ष से अधिक या जिनकी उम्र 1जनवरी 2024 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है तथा जिनके द्वारा अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं किया गया है उनसे अपील की है कि वह अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में जाकर एवं बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराए एवं एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
“युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वायेग
वोट देकर अपना फर्ज निभाएगा”

