दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 22 यात्री हुए घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सतपुली:पौड़ी जिले के एकेश्वर मार्ग पर सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दो वाहनों की आमने सामने टक्कर की टक्कर हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बसों में सवारी यात्रियों में चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी गई सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची
और अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर दो बसों {बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी)} की आमने सामने की टक्कर हुई। दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल उपचार के लिए सतपुली के हंस फाउंडेशन अस्पताल भर्ती किया गया । जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

वहीं पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सतपुली एकेश्वर मार्ग पर हुई है जब एक बस कोटद्वार को जा रही थी जबकि दूसरी बस कोटद्वार से आ रही थी दोनो बसे आमने-सामने से टकरा गई

दुर्घटना में घायलों का विवरण :-

कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष
संजय, उम्र 34 वर्ष
अमन, उम्र 22 वर्ष
पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष
राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष
आशा, उम्र 50 वर्ष
वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष
दीपक, उम्र 56 वर्ष
विनोद, उम्र 45 वर्ष
कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष
प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष
धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष
अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष
बाबू राम, उम्र 58 वर्ष
हरीश(चालक), उम्र 41 वर्ष
संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष
श्रीमती आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष
सोबन सिंह, उम्र 80 वर्ष
नितिन कुमार, उम्र वर्ष
सुनीता देवी, उम्र वर्ष
सोहन सिंह, उम्र वर्ष
प्रेम सिंह, उम्र वर्ष