नेशनल गेम्स 2023 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं रानीखेत की दो बेटियां

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून:सोमवार को ऋषिकेश में राज्य स्तरीय योगा चैंपयनशिप का समापन हुआ। जिसमें अल्मोड़ा के रानीखेत की रहने वाली दो बेटियों का चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है। रानीखेत की मनीषा बिष्ट (21) ने रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर में गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल में अपनी जगह बनाई है। जबकि रानीखेत की ही कविता बिष्ट ने ट्रेडिशनल इवेंट सीनीयर बी कैटेगरी में गोल्ड लाकर नेशनल गेम्स 2024 के लिए क्वालीफाई किया है।

मनीषा बिष्ट अल्मोड़ा के रानीखेत के खनियां की निवासी हैं जो कि नेशनल गेम्स 2023 में भी योगा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है। गोवा में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में मनीषा प्रतिभाग कर रही हैं। इसके साथ ही अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी मनीषा ने क्वालीफाई कर लिया है। अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स में मनीषा रिदमिक पेयर और आर्टिस्ट पेयर दो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी।

यहां हम आपको यह बताते चले कि मनीषा और कविता का रिश्ता चाची और भतीजी का हैं,दोनो एक ही परिवार से है और अल्मोड़ा के लिए ये बेहद ही खुशी की बात है कि यहां कि बेटियां नेशनल गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दोनों का एक साथ नेशनल गेम्स के लिए सेलेक्शन होने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि मनीषा इस से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल मनीषा पंतजलि यूनीवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। जबकि कविता बिष्ट के दो बच्चे हैं और वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।