दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून:आज उत्तराखंड में प्रदेश वासियों के मोबाइल वाइब्रेट कर रहे है और आपदा के संदेश प्रसारित हो रहे है
दूरसंचार विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज प्रदेश भरए में एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण कर रहा है। परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त हो रहे हैं। ये अर्लट केवल परीक्षण के लिए है और इनके मोबाइल पर प्राप्त होने पर घबराने की जरूरत नही है। सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है जो एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के भीतर सभी मोबाइल पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण और समय पर संवेदनशील संदेश भेजने की अनुमति देता है। इसका उपयोग सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं द्वारा जनता को संभावित खतरों के बारे में बताने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान उन्हें सूचित रखने के लिए किया जाता है।
दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है। विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।
दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।

