सितारगंज जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी हुआ फरार पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उधम सिंह नगर-आज उधम सिंह नगर पुलिस में तब हड़कंप मच गया जब जेल अधिकारियों ने एक कैदी के फरार होने की सूचना पुलिस को दी। सितारगंज जेल में पिछले ढाई साल से हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा नानकमत्ता के बिचई गांव का निवासी कैदी आज जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:00 बजे कुछ कैदी जेल भूमि पर काम करने गए थे जिनमें से एक कैदी मौका देख कर फरार हो गया जैसे ही इसकी सूचना जेल प्रशासन को मिली उन्होंने उधम सिंह नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं फरार कैदी को पकड़ने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला रखा है। इस विषय में एसपी सिटी मनोज कात्याल का कहना है कि रुद्रपुर और पंतनगर थाना पुलिस वाहनों की सघन तलाशी ले रही है और उसकी खोजबीन के लिए पुलिस टीमें चारों तरफ लगी हुई हैं और जल्द ही फरार कैदी पकड़ लिया जाएगा।