कांवड़ लेने आई फैजाबाद की महिला से रुड़की में लगभग 25 दिन तक हुआ दुष्कर्म

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून: रुड़की से बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार आज से लगभग 25 दिन पूर्व फैजाबाद की एक महिला जो कि वर्तमान में गाजियाबाद की निवासी है वो काँवड़ लेने के लिए रुड़की आयी थी। जिसे रुड़की के एक युवक ने नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया और उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया और प्रतिदिन उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने लगा। तीन दिन पहले महिला को नशे की हालत में पागल होता देख आरोपी कमरे से फरार हो गया था।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक महिला यहां नशे की हालत में चिल्ला रही है। तो पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को सिटी अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

मामला महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के संज्ञान में आने पर अध्यक्ष ने कल रात 9.40 बजे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और एसएसपी हरिद्वार से वार्ता करते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करने पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि मामला बहुत ही संवेदनशील है और शर्मनाक है। जिस पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

फिलहाल पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। और पीड़िता का पति अस्पताल में मौजूद है और पीड़िता का उपचार चल रहा है।

Verified by MonsterInsights