प्रदेश में अगले चार दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-प्रदेश में अगले चार दिनों तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

राज्य में मौसम के खराब होने की संभावना को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को 14 व 15 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों सहित सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों मे अवकाश किए जाने को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। अब 16 जुलाई को रविवार व 17 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश मिलाकर 4 दिनों तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।