राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा की रितिका और सीमा के इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में सर्वोत्तम अंक आने पर सीआईपीएल फाउंडेशन ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-विगत कई वर्षों से सी आईपीएल फाउंडेशन ट्रस्ट शिक्षा ,स्वास्थ्य और कृषि जैसे चुनौती भरे क्षेत्रों में पैन इंडिया प्रोग्राम के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत कर रही है। इसी क्रम में आज डोईवाला विकासखंड सभागार में रेखा बहुगुणा प्रधान , ग्राम पंचायत को टी मैचेक के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें डोईवाला और रायपुर विकासखंड के स्कूली छात्र-छात्राओं जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 सर्वोत्तम प्रतिशत में उत्तीर्ण की है उन्हें टेबलेट लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा की सीमा और रितिका को विद्यालय में उच्चतम अंक प्राप्ति पर लैपटॉप दिए गए। विद्यालय से भौतिकी प्रवक्ता रमेश बडोनी ने भी इस कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक और कीनोट स्पीकर के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सी आई पी एल फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे अनुकरणीय कार्यक्रमों की सराहना की। वर्तमान में शिक्षक शिक्षण और समुदाय के टेक्नोलॉजी में पारंगत होने के लिए वेब टेक्नोलॉजीज पर उनके द्वारा अभिमुखीकरण करवाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत और सी आइ पी एल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया । मुख्य शिक्षा अधिकारी रावत ने सीआईपीएल के द्वारा किए जा रहे नेक कार्य और टेक्नोलॉजी के रिसोर्ट उपलब्ध करवाने पर उनकी सराहना की और भविष्य में जनपद स्तर पर भी इस प्रकार के सम्मान समारोह करवाने का संकल्प दोहराया ।

शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और मेधावी छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी सी आईपीएल फाउंडेशन के साथ सीधा वार्तालाप स्थापित कर भविष्य में सपोर्ट और हेल्प कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी समय से समन्वयन किया। द्वारा इंटर कॉलेज की छात्रा रितिका और सीमा ने पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रेस वार्ता में कहा कि उनके कठिन परिश्रम शिक्षकों और अभिभावकों के अथक सहयोग से ही यह परिणाम परिलक्षित हुआ है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के श्रीवास्तव ने भी छात्राओं को बधाई दी और कार्यक्रम आयोजक रेखा बहुगुणा का आभार जताया उन्होंने हमारे विद्यालय को सम्मानित कर क्षेत्र के समुदाय में एक बेहतरीन संदेश दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा और क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों द्वारा भी रितिका और सीमा को शुभकामनाएं और भविष्य में सहयोग करने हेतु आह्वान किया गया।