चंदन बिष्ट

नैनीताल – राजकीय इंटर कॉलेज ढोली गांव में जल शक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिये स्कूली बच्चों ने जागरूक किया । स्कूली बच्चों ने एक और जहां पानी बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर मुख्य बाजार तक हाथों में तख्तियां और बैनर लिए रैली निकाल सभी लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया वहीं दूसरी ओर बच्चों के द्वारा पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर जल संचय का संदेश भी दिया ।
इस दौरान बच्चों के द्वारा जल ही जीवन है ,जल है तो कल है, जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को आगाह किया । इसके अलावा स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ इसमें बच्चों ने पानी बचाने का संदेश देती पेंटिंग्स बनाई और बच्चों द्वारा पानी को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया ।
इस मौके पर जी, आई ,सी ,ढोली गांव की प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्णा आर्या वरिष्ठ अध्यापक नरेश चंद्र बिनवाल, रजनी पांडे, पुष्पा देवी, एस. के. सिंह, जे.सी. जोशी, एच.एस. नेगी , ममता आर्या अभिषेक मित्तल, विपन राम व कई गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद थे ।
