अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट की महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूल की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा- एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने ज़िले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों में महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किये है।
इस क्रम में आज 29 अप्रैल को थाना सल्ट की महिला पुलिसकर्मियों ने जीजीआईसी झड़गाव में महिला सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी व आत्मरक्षा के गुर सिखाये।

महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया किस प्रकार संकट के समय आप आत्मरक्षा के गुर अपनाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है।

इसके अतिरिक्त महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति फीचर व एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में बताकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।