उत्तरकाशी में संगमचट्टी के पास खाई में  वाहन गिरने से वन क्षेत्राधिकारी की मौत,दो वन दरोगा हुए घायल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तरकाशी-आज पुलिस उपाधीक्षक द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि एक वाहन संगम चट्टी के पास खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक नवीन कुमार अपनी टीम के साथ रेस्क्यू उपकरणों को लेकर तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हो गये।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से दो घायल वन दरोगा है व मृतक वन क्षेत्र अधिकारी थे। ये सब कोट बंग्ला से संगम चट्टी मार्ग पर अपनी ड्यूटी बीट की ओर जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक्त गवाये घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुए एसडीआरएफ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया तदुपरान्त घटना में मृतक वन क्षेत्राधिकारी के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस दुर्घटना में वन दरोगा हर्ष मणिनाथ और वन दरोगा लाल सिंह महर पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गए वहीं वन क्षेत्राधिकारी शंकरानन्द भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई थी।