सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 नये मामले देहरादून में सबसे ज़्यादा 44 नये मरीज

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकडे़ के अनुसार प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 मामले सामने आये है वहीं पांच मरीज स्वस्थ भी हुए है।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 147 हो गई है।

सोमवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 44 मरीज देहरादून जिले में मिले है. देहरादून में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 75 पहुंच गई है. वहीं नैनीताल में 9, अल्मोड़ा में 4, चमोली में 3, पौड़ी में 3, टिहरी में 3, चंपावत, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

वहीं आज प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की तैयारियों के मद्देनजर मॉक ड्रिल की गई।देश प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग और प्रशासन नागरिकों से लगातार कोरोना गाइड लाइनों का पालन करने की अपील कर रहा है।

एक जनवरी 2023 से अब तक प्रदेश में कुल 592 संक्रमित मिले। इसमें 439 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 6 संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में 147 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।