
खटीमा- उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बीती 8 अगस्त की रात को एटीएम गार्ड की संधिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कोतवाली खटीमा पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। इस मामले को जंहा म्रतक के परिजन हत्या मान रहे है वही तीन लोगों के खिलाफ नामदर्ज मुकदमा भी कोतवाली में म्रतक के परिजन दर्ज करा चुके है। लेकिन युवक की मौत के 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी इस मामले का पुलिस द्वारा खुलासा ना करने से आक्रोशित सेकड़ो ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में खटीमा कोतवाली पहुँच कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया है।
आक्रोशित ग्रामीणों व म्रतक भगवान सिंह के परिजनों ने लगभग दो घँटे तक कोतवाली खटीमा में हत्या खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।आक्रोशित ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर एडिशनल एसपी देवेंद्र पींचा कई थानों की फोर्स के साथ खटीमा कोतवाली पहुँच हालातो का जायजा लिया। साथ ही एसडीएम व सीओ के साथ म्रतक भगवान के परिजनों को समझाने का भी प्रयास किया।म्रतक की पत्नी पूजा ने कोतवाली में रो रो कर अपने पति के हत्यारों को सजा दिए जाने की मांग की है।वही दो से तीन घँटे की मसक्कत के बाद आखिर कार म्रतक के परिजन व ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियो ने आश्वासन के बाद शांत करने में सफलता पाई। पुलिस अधिकारियों द्वारा भगवान सिंह की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत की सीबीसीआईडी जांच व सन्धिग्धो का पॉलीग्राफ टेस्ट करने का आस्वाशन म्रतक के परिजनों को दिया गया है। एडिशनल एसपी देवेंद्र पींचा ने एसओ झनकइया प्रदीप राणा नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जंहा इस मामले के जल्द खुलासे की जिम्मेदारी दी है। एडिशनल एसपी के अनुसार उक्त प्रकरण में पुलिस सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति कर रहा है वही मामले के खुलासे को लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि 8 अगस्त की रात को खटीमा के कुटरा गांव में एसबीआई के एटीएम गार्ड भगवान सिंह की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वही तभी से म्रतक भगवान के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
