अल्मोड़ा की कनिष्का भंडारी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में होंगी शामिल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की कनिष्का भंडारी 9 जनवरी से 12 जनवरी तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में शामिल होने जा रही है।

एस. एस. जे .यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा की एम. ए. योग की छात्रा कनिष्का भंडारी पूर्व में भी अभी तक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्णिम सफलता अर्जित कर चुकी है कनिष्का भंडारी के प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट महासचिव स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि कनिष्का भंडारी पूर्व में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक प्रतियोगिताओ में सफलता हासिल कर राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार “तिलू रौतेली” से सम्मानित हो चुकी है।

ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि कनिष्का भंडारी को इस प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण ताइक्वांडो शिविर में दिया गया कनिष्का ने कड़े अनुशासन में मेहनत,लगन , से ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है और वह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर अवश्य ही सफलता हासिल करेंगी।

एस. एस. जे. यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , गिरीश मल्होत्रा, गीता मेहरा, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, कुंदन लटवाल, ललित लटवाल,दीवान सिंह , पीतांबर दत्त पांडे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, रंजना भंडारी, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल, एस. एस. जे यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित खेल प्रेमियों ने कनिष्का को शुभकामनाएं दी और उनकी उज्जवल भविष्य और सफलता की कामना की।