उत्तराखंड की पहली हिंदी फ़िल्म 6 जनवरी को होगी रिलीज,इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने इस फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी।


 
 कलरव फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी ने कहा कि माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार नितिन एवं अम्बिका आर्य हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर जगदीश भारती हैं। इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन उत्तराखण्ड में हुआ है। यह फिल्म 06 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।  
     
कलरव उत्तराखंड की पहली हिंदी फिल्म है. इसी फिल्म में हिमांचल नाहन के नितिन शर्मा ने मुख्य रोल निभाया है

नितिन ने कारमल स्कूल नाहन से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद देहरादून व चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण की है. नितिन ने थिएटर के साथ-साथ मुंबई और पांडूचेरी में फिल्म एक्टिंग की बारीकियों को भी सीखा है. हिंदी फिल्म के पर्दे पर पहली बार हिमाचल के युवा नितिन शर्मा को मुख्य अभिनेता का रोल मिला है।
इस फिल्म में गाए तीन मुख्य गीत सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले शक्ति ठाकुर ने स्वरबद्ध किए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी आपदा कोरोना और 2021 के कुंभ पर माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी हैं।
उत्तराखंड फिल्म सिटी में अभी तक स्थानीय भाषाओं पर ही फिल्में बनी हैं, लेकिन यह पहली हिंदी फिल्म है, जो उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में बनी है जिसे फिल्म फेस्टिवल में काफी पसंद किया।