दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-सरगम -चैनल के बैनर तले 15 दिसम्बर को यू ट्यूब पर लांच हुए विरेन्द्र सिंह गुसाई के गढ़वाली गाने ने इन दिनों धमाल मचा रखा है,गीत के लांच होते ही दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एक लंबे अंतराल के बाद अपना नया गीत “कुरै होली वा ” प्रेमगीत को अपनी मधुर आवाज में लांच करने वाले कलाकार वीरेंद्र सिंह गुसाईं इस गीत को मिले दर्शकों के प्यार से गदगद है और दर्शकों का आभार व्यक्त कर रहे है।
प्रेम गीत “कुरै होली वा ” गाने में मुख्य कलाकार शिवानी भंडारी व रोहित गुसाई ने उम्दा अदाकारी की है वहीं गाने में संगीत राकेश भट्ट व गाने को विपिन सकलानी शिवा स्टूडियो ने रिकार्ड किया है। गाने में कोरियोगाफी अजय भारती तथा विडियोग्राफी सोनी कोठियाल द्वारा की गयी है।



