दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-दून प्रेसीडेंसी स्कूल, प्रेमनगर देहरादून के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 17 स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्राप्त किये है।
अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के द्वारा देश भर में चित्रकला सुलेख एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें दून प्रेसीडेंसी स्कूल, प्रेमनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। चित्रकला प्रतियोगिता में 403 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता- 139 विद्यार्थियों ने सुलेख प्रतियोगिता में 368 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इन प्रतियोगिता में 910 विद्यार्थियों में 17 विद्यार्थियों को अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
वहीं अंग्रेजी विषय की अध्यापिकअंजू श्रीवास्तव एवं कला विषय की अध्यापिका सुमन कोली को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना गुप्ता को आदर्श प्रधानाचार्या के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है और प्रधानाचार्या अल्पना गुप्ता इस उपलब्धि के लिए लगातार शुभकामनाएं मिल रही है।


