दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं ।
आज शाम को राष्ट्रपति देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी. इसके साथ ही वे ऊर्जा, शिक्षा, सड़क, परिवहन और शहरी विकास से जुड़ी 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी और मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगी. इसके अलावा वह दून विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनीता ममगाईं, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |
