देहरादून में जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए “इस सर्दी लाये बदलाव” नाम से एक विशेष पहल शुरू की,आप भी बन सकते है इस मुहिम का हिस्सा

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-ज़िलाधिकारी देहरादून सोनिका ने इस साल सर्दियों के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए “इस सर्दी लाये बदलाव” नाम से एक विशेष पहल करी है।

इस मुहिम के अंतर्गत गरीबो के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि वह जिन गर्म कपड़ों का उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें जरूरतमंदों के लिए दान करें और दान करने के लिए एक टोल फ्री नंबर 18001802525 जारी किया गया है यदि कोई भी व्यक्ति इस टोल फ्री नंबर पर फोन करता है तो टीम द्वारा घर जाकर उन कपड़ों को एकत्र किया जाएगा, जिन्हें कलेक्शन सेंटर के माध्यम से गरीब लोगों को वितरित किया जाएगा इसके अतिरिक्त देहरादून में चलने वाले स्मार्ट सिटी बसों के बॉक्स में भी इन कपड़ों को रखा जा सकता है जिससे यह गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंच जाएंगे।

इस मुहिम की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गरीबों के लिए गर्म कपड़े भेंट कर की गई है और मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत कर प्रशंसा की है और आम जनमानस से अपील की है कि इस मुहिम में हिस्सा लें और जरूरतमंदों की मदद करें, आपके द्वारा किया गया छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद को इस सर्दी से बचा सकता है।