दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-आज शनिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की और से हाथीबड़कला देहरादून सहित छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही अपॉइंटमेंट सीट के साथ आना होगा।
आवेदकों को सामान्य श्रेणी और तत्काल क्षेणी के अंर्तगत आवेदन को ऑनलाइन करना होगा.
इससे पूर्व प्रत्येक शनिवार को पासपोर्ट कार्यालय में अवकाश रहता था,लेकिन आज से दिसम्बर महीने के हर शनिवार को पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह पासपोर्ट मेला देहरादून के हाथीबड़कला के अलावा 06 अन्य पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में भी आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए आवेदक को पासपोर्ट सेवा केंद्र आने से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन कर आवेदन पत्र भरकर और पासपोर्ट फीस का भुगतान ऑनलाइन जमा कराने के बाद अप्वाइंटमेंट मिलेगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि कोशिश ये है कि ज्यादा से ज्यादा पासपोर्ट बनें, इसलिए अब शनिवार को होने वाले ऑफ के बजाय अब दिसंबर महीने में हर शनिवार को छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले लगा करेगा. इसका उद्देश्य है कि जनवरी महीने तक तत्काल आवेदन में एक हफ्ते का अप्वाइंटमेंट आवेदन को मिल सके और सामान्य में भी कम से कम समय दिया जाए. बता दें कि वर्तमान में आवेदक को करीब 25 दिन बाद अप्वाइंटमेंट मिल रहा है।
