बड़ी खबर विधानसभा का सत्र बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज यानी बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया इस शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से हुई थी जो कि आगामी 5 दिसंबर तक चलना था।

आज सत्र का दूसरा दिन था अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए ।

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और प्रदेश में धर्मांतरण पर रोक संबंधी कानून हालांकि आज का दिन कुछ हंगामेदार भी रहा आज सदन में विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया और अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में विपक्ष ने वीआईपी के नाम को लेकर भी हंगामा किया।