आज से दस दिसम्बर तक लखनऊ में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए महिला अग्निवीर भर्ती शुरू

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-बेटियों के लिए अग्निवीर बनने का सपना पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बेटियां 30 नवंबर से लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में अपना भाग्य आजमाएंगी।

महिला मिलिट्री पुलिस के कुल 100 पदों पर देश भर में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों की बालिकाओं की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 30 नवंबर यानी आज से आरंभ होकर 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 81169 अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। अग्निवीर जनरल डयूटी महिला के पदों के लिए आयु साढ़े सत्रह से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए। जबकि न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी. और मानक के अनुसार वजन होना चाहिए।
इस बार सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस के लिए भी लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होने पर वरीयता देने की व्यवस्था की है। पदों की संख्या कम और आवेदक बहुत अधिक होने के कारण महिला अग्निवीर के लिए मेरिट लिस्ट तय की गए है। पिछली भर्ती रैली में कट आफ से करीब पांच हजार बालिकाओं को लखनऊ बुलाया गया था।

एएमसी स्टेडियम में शुरू होने वाली इस रैली को लेकर सेना ने जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया है। रैली स्थल पर पुलिस के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। वहीं छावनी परिषद सफाई व पानी की व्यवस्था करेगा। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और मेडिकल टीम भर्ती रैली स्थल पर तैनात रहेगी।