पिथौरागढ़ के बंदर लिमा में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगो की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज सोमवार को पिथौरागढ़ ज़िले के बन्दर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है वाहन के खाई में गिरने से दो लोगो की मौत हो गईं ।
इस दुर्घटना की सूचना ज़िला कन्ट्रोल रूम पिथौरागढ़ ने SDRF को दी।
सूचना मिलते ही पोस्ट अस्कोट की रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल को रवाना हो गई।

घटनास्थल पर पहुँच कर SDRF की टीम वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची तथा कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया

मरने वालों का विवरण

त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल।
रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश।

रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल

1. आरक्षी खेमराज सिंह
2. आरक्षी राजेन्द्र सिंह
3. आरक्षी कुबेर रोंगकली
4. आरक्षी मोहन नाथ गोस्वामी
5. उप0 कर्मी दिनेश
6. उप0 चालक दिल जीत सिंह