देहरादून– लोकसभा चुनावों के निकले परिणामो में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा विजय रथ पर सवार हो पूरे देश मे भगवा फहराने में कामयाब हुई गई। भाजपा ने इस बार 2014 लोकसभा चुनाव में जीत के आंकड़े को पीछे छोड़ तीन सौ के पार कदम रखने में सफलता पाई है।शाम 7:00 बजे तक बीजेपी (एनडीए) का सीट का आंकड़ा 355 तक पहुंच गया है।हालांकि अभी भी देश भर से अभी भी परिणाम सामने आ रहे है। लेकिन भाजपा अपनी प्रचण्ड जीत के साथ विरोधियों ने हलचल पैदा कर देश की जनता का विश्वास जितने ने सफल रही है।
मोदी मैजिक से उत्तराखंड लोक सभा की पांचो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने 2014 का करिश्मा फिर दौहराते हुए प्रचंड जीत की ओर कदम बढ़ा दिए है। वही विपक्षी कांग्रेस खेमे में हार से निराशा फैल गई है। हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा और टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जहां दूसरी बार जीत का करिश्मा दोहराया है तो वही वही नैनीताल सीट से अजय भट्ट और पौड़ी गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत पहली बार लोकसभा में जीत के साथ कदम रखने जा रहे हैं ।अपनी इस प्रचंड जीत से
अपनी खुशी को जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर जीत का फार्मूला देकर अपनी खुशी जाहिर की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा है सबका साथ+ सबका विकास+ सबका विश्वास= विजयी भारत
India wins yet again#vijay Bharat
वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी जी को जीत की बधाई दी है उन्होंने कहा आज का दिन जनता का दिन है मैं प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई देता हूं हमारी लड़ाई विचारधारा की है जो हम सब मिलकर लड़ेंगे । मैं अमेठी सीट पर उनके खिलाफ जीत की और बढ़ रही स्मृति ईरानी जी को भी राहुल गांधी ने बधाई देते हुए अमेठी का ख्याल रखने की बात कही है।फिलहाल मोदी के करिश्मे ने एक बार फिर 2014 के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जनता के आशीर्वाद से देश को दी है। वही उत्तराखण्ड सहित पूरे देश मे भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है।

