महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने दस दिन के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने डोईवाला ब्लॉक के गांव हरिपुर कला में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दस दिनों के कॉस्टयूम ज्वैलरी का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें ग्राम प्रधान हरिपुर कंला गीतांजली जखमोला, तुलसी मेहरा,आशा नेगी, और पंजाब नेशनल बैंक आर सेटी के सीनियर फैकल्टी जहांगीर आलम,नवीन नेगी उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी देहरादून के द्वारा पूरे जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रकार के निशुल्क ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिससे महिलाएं हाथ का हुनर सीख कर, अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर सके।

पंजाब नेशनल बैंक आर सेटी के जहांगीर आलम और नवीन नेगी ने महिलाओं को बैंक और आर सेटी से जुड़ी अनेक प्रकार की योजनाएं और बीमा के बारे में जानकारियां दी। महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार को शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेने की विस्तृत जानकारी दी। जिसको महिलाओं ने काफी अच्छे से जाना और समझा।

इस दौरान महिलाओं को समझाया गया की स्वरोजगार का प्रशिक्षण लेने के बाद वह किस प्रकार अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके एक अच्छी जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रशिक्षण लेने के बाद खुद का स्वरोजगार शुरू करने की शपथ भी ली। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे पी०एन० बी आर0 सेटी के फैकल्टी जहांगीर आलम, नवीन नेगी, ग्राम प्रधान हरिपुर कंला गीतांजली जखमोला, आशा नेगी, तुलसी मेहरा मुख्य रूप से शामिल रहे।