काशीपुर में गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा के छात्र की स्कूल में मौत परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

काशीपुर-आज उधम सिंह नगर के काशीपुर शहर से बड़ी दुखद खबर सामने आई है गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध कुमार गुप्ता की मौत हो गई है और परिजनों ने इस मौत का आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया है जबकि स्कूल वाले इसे आकस्मिक मौत बता रहे है।

बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया स्कूल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है फिलहाल परिजनों का आरोप है कि बच्चे के होमवर्क ना करने पर शिक्षक द्वारा उसकी पिटाई की गई लेकिनमौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है