दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
ऋषिकेश-दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक आज निम बीच में डूब गए। जानकारी के अनुसार ये दोनों युवक राफ्टिंग करने के बाद निम बीच पर नदी में कुछ आगे बढ़ गए और नदी के तेज बहाव के कारण खुद को संभाल नही सके और बहने लगे और देखते ही देखते युवक डूब गए इस घटना की को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को दी गई उसके बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल मय राफ्ट व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।SDRF टीम द्वारा निम बीच के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के साथ ही डीप डाइविंग के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है।
अभी तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया है। कल सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।डूबने वाले युवकों का नाम वंश कौशल पुत्र अनिल शर्मा ,उम्र – 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली और कुमार गौरव उम्र – 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली है।युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

