दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
रानीखेत – पर्यटन नगरी रानीखेत में सांस्कृतिक गतिविधियां थम सी गई हैं। शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों में आई उदासीनता व शहर में होने वाले उत्सवों को लेकर व्यापारियों व सांस्कृतिक समिति के सदस्यों की एक बैठक की गई। जिसमें रानीखेत नगर में होने वाले शरदोत्सव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शरदोत्सव व ग्रीमोत्सव जैसे आयोजन काफी समय से होते चले आए हैं। ऐसे आयोजनों पर विराम लगना रानीखेत क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि उत्सवों के लिए मैदान नहीं मिलना भी इसका मुख्य कारण है। बैठक में सांस्कृतिक समिति के हरीश लाल साह, विमल सती, छावनी परिषद के राजेन्द्र पंत, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उपसचिव विनीत चौरसिया, नंद किशोर गर्ग, सोनू सिद्धिकी, गौरव तिवारी, पंकज थापा सहित कई लोग मौजूद थे
रिपोर्ट – गोपाल सिंह बिष्ट
