पिछले चौदह महीनों से तनख्वाह नही मिलने पर आज दीपावली के दिन कर्मचारियों ने दिया धरना

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खटीमा – आज देश भर में दीपावली का त्योंहार धूम धाम से मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सुरई रेंज में कार्यरत दर्जनों कर्मचारी ऐसे भी है जो आज के दिन पिछले साल भर से तनख्वाह नही मिलने के कारण धरने पर बैठ गए,और स्थानीय विधायक से अपनी तनख्वाह दिलवाने की मांग कर बैठे।

खटीमा सुरई रेंज में वॉचर के पद पर तैनात कर्मचारी पिछले 14 महीने से तनख्वाह न मिलने के कारण परेशान हैं. जिसके कारण आज दीपावली के मौके खुरई वन रेंज के ऑफिस में अपनी तनख्वाह की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए इसकी सूचना जब स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी को मिली तो विधायक ने मौके पर पहुँच कर डीएफओ से बातचीत की. जिसके बाद स्थानीय विधायक ने दीपावली के मौके पर कर्मचारियों की कुछ तनख्वाह देने को कहा, जिससे वे सभी दीवाली मना सके. वहीं कर्मचारियों का कहना है की लंबे समय से वेतन नही मिलने से उनके परिवार पाई पाई को मोहताज हो गए है वह अपने बच्चो की स्कूल फीस नही जमा कर पा रहे है और अब तो राशन वालो ने भी उन्हें उधार देना बंद कर दिया है तो वह लोग त्यौहार कैसे मना सकते है।

विधायक भुवन कापड़ी ने कहा सुरई वन रेंज में दर्जनों वाचर 14 महीने से अपना वेतन ना मिलने के कारण इस दीपावली के पर्व पर दुखी हैं. इसके लिए मैंने तराई पूर्वी वन विभाग के डीएफओ से वार्ता की है कुछ महीनों का पेमेंट वह आज ही भिजवा दें. वॉचरो का वेतन केंद्र सरकार की कैंपा योजना के तहत मिले धन से दिया जाता है. इसलिए जैसे ही कैंपा योजना से पेमेंट आएगा वॉचरों की बाकी पेमेंट भी कर दी जाएगा।