रामनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी आग,आसपास के लोगो मे मचा हड़कंप

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रामनगर-आज सुबह रामनगर में भगत सिंह चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान में भीषण आग लग गई दुकान चौराहे पर होने के कारण आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारी 2 दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान के अंदर लग रही आग पर काबू बुझाने का काम शुरू किया,माना जा रहा है की यह आग शार्ट शर्किट के कारण लगी हो।

इसी बीच दुकान के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए ।सबसे पहले आग लगने की जानकारी बगल में स्थित देशी शराब की दुकान के कर्मचारियों को लगी जब वह अपनी दुकान खोलने पहुँचे।

जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर रखी लाखों रुपए की शराब के साथ कुछ नगदी भी जल गई है दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका फिलहाल कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए है।

Verified by MonsterInsights