बड़ी ख़बर द्रौपदी का डांडा में अचानक एवलॉन्च आने से प्रशिक्षणार्थी फसे,दो प्रशिक्षकों के मौत की खबर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तरकाशी- नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा में अचानक एवलॉन्च आने से प्रशिक्षणार्थी फस गए हैं वही दो प्रशिक्षकों के मौत की खबर सामने आ रही है. दोनों प्रशिक्षक उत्तरकाशी निवासी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गई है. जिस जगह ये हादसा हुआ है वो बहुत ही सुदूर इलाका है. अभी प्रशासन के पास कोई अधिकारिक पुष्टि या खबर नहीं पहुंची है।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

 

जानकारी के अनुसार नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक और एडवांस कोर्स की ट्रेनिंग चल रही थी.जिसमे बेसिक प्रशिक्षण में 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे. एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।