दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
चौबटिया-शारदीय नवरात्र में माता रानी के जयकारों से पूरे रानीखेत क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कहीं रामलीला तो कहीं दुर्गा महोत्सव के चलते माता रानी के पंडाल सजे हुए हैं। रानीखेत के चौबटिया में पंचम दिवस में विशेष पंच आरती का आयोजन किया गया तो वहीं सप्तमी को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत की और भव्य दीपोत्सव के आयोजन की सराहना की। इस दौरान समिति और पंडित संजय सती शास्त्री ने करन माहरा का स्वागत किया। पंडित संजय सती शास्त्री ने बताया कि पांचवे दिन का विशेष कार्यक्रम विशेष पंच आरती जिसका प्रचलन अभी उत्तराखंड में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंच आरती में पांच चीजों से माता रानी की आरती की जाती है। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी लोग अपने घरों से 11-11 मुख्य दीपक लेकर आते हैं। मुख्य यजमान जीवन फर्त्याल ने सभी भक्तजनों का आभार जताया। संजय सती शास्त्री के साथ उनके सहयोगी भास्कर सती सहित पूर्व सभासद उमेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल, प्रकाश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, महेश बेलवाल, आनंद सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

