दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस की कार्यवाही में आज विकासनगर में 06 रिजोर्ट में अनियमितताएं पाए जाने पर चालान की कार्यवाही की गई और एक होटल को सीज किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके थाना क्षेत्र में स्थित होटल, रिसोर्ट, ढाबा व गेस्ट हाउस की चेकिंग कर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्ही निर्देशो का पालन करते हुए विकासनगर में यह कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी, विकासनगर, पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरबर्टपुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, वन विभाग, एमडीडीए, फायर सर्विस की एक संयुक्त टीम गठित की गई एवं संयुक्त गठित टीम द्वारा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित रिसोर्टों व होटलों आदि की गहन जांच और निरीक्षण किया गया।
चैकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर निम्नलिखित 06 रिसोर्ट/ गेस्ट हाउस के चालान किया गया एवं एक होटल को सीज किया गया। अभियान लगातार जारी है।
इन रिसोर्ट/गेस्ट हाउसो का किया गया चालान
1. महक रिसोर्ट, ग्राम ढालीपुर, कोतवाली- विकासनगर।
2.रिवर व्यू रिसोर्ट, मटक माजरी,कुंजा, कुल्हाल, कोतवाली- विकासनगर।
3.-रेड सन गेस्ट हाउस, ग्राम-कुंजा ग्रान्ट, कोतवाली-विकासनगर
4.-कारबरी अकर्स रिसोर्ट, कुंजाग्रांट।
5.- मधुबन रिसोर्ट, शिमला बाईपास, कुंजाग्रान्ट।
6.-मैंगो ट्री रिसोर्ट, देहरादुन रोड़ विकासनगर।
इस होटल को सीज किया
1. होटल कालिंदी बाजार विकासनगर
