होटल, रिजॉर्ट में ताबड़तोड़ छापेमारी मानकों में खामियां मिलने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश,देखिए वीडियो में क्या बोलो संयुक्त मजिस्ट्रेट

 

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

गोपाल सिंह बिष्ट

रानीखेत – धामी सरकार के आदेश के बाद जहां पूरे प्रदेश में होटल ,रिजॉर्ट व होमस्टे में ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं तो वहीं रानीखेत क्षेत्र में भी संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जिला पर्यटन विभाग के द्वारा कालिका, मजखाली सहित कई होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे में संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई होटलों में घरेलू गैस, कूड़ा निस्तारण सहित कई खामियां पाई गई जिसके बाद होटल संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ काउंसलिंग की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि रानीखेत तहसील क्षेत्र में आने वाले होटल व रिजॉर्ट का औचक निरीक्षण किया गया। जिन होटलों में खामियां पाई गई उनके खिलाफ नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जय किशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत