आज पूरे प्रदेश भर से उठी एक ही आवाज अंकिता के हत्यारों को फाँसी दो

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज पूरे दिन भर प्रदेशभर में अंकिता हत्याकांड से माहौल गर्म रहा कई छात्र संगठनों और समाज सेवी संगठनों ने अंकिता के हत्यारों को फांसी की मांग करते हुए इस मुकदमे को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग सरकार से करी तो वही दूसरी तरफ अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतलादहन भी किया।

देहरादून में आज उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भण्डारी हत्या कांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए द्रोण चौक में सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहां की उत्तराखंड की सरकार ‘बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओँ’ का नारा देती हैं, दूसरी तरफ भाजपा के नेता व उनके पुत्र हमारी बेटियों कि हत्या कर रहें हैं। अंकिता हत्या कांड एक उदाहरण हैं। यही नहीं भाजपा के विधायकों पर दुराचार के कई मामले औऱ मुकदमे दर्ज हैं, भाजपा के पूर्व विधायक द्वाराहाट से रहें अभी तक उस मामले को ठन्डे बस्ते में रखा हैं। उक्रांद सरकार व भाजपा नेताओं के कुकृत्यों का खुलासा करके हल्ला बोल करेगा। उन्होंने कहां कि सरकार अबिलम्ब अंकिता हत्या कांड में शामिल मुल्ज़िमो को फांसी की सजा की पेरवी करें। इस अवसर पर दीपक रावत, शिव प्रसाद सेमवाल, मोहन असवाल,रेखा मिंया, सुलोचना ईष्टवाल,उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, अनिल डोभाल, प्रीति थपलियाल,सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहें।