हाईकोर्ट में कमज़ोर पैरवी पर शासन ने तीन उप-महाधिवक्ताओं की आबद्धता की समाप्त

 

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

नैनीताल हाइकोर्ट के समक्ष राज्य सरकार से जुड़े मामलों पर कमजोर पैरवी करने पर सरकार द्वारा नामित तीन उपमहाधिवक्ताओं की आबद्धता शासन ने समाप्त कर दी है। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सचिव न्याय एवं विधि परामर्श धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तीन उप-महाधिवक्ताओं अमित भट्ट, शेर सिंह अधिकारी और ब्रीफ होल्डर सिद्धार्थ बिष्ट की आबद्धता समाप्त कर दी गई है।