पर्यटन नगरी रानीखेत के गिरते व्यवसाय को देखते हुए कैंट सीईओ से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

गोपाल सिंह बिष्ट

रानीखेत – पर्यटन नगरी रानीखेत के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय के साथ एक बैठक की। जिसमें नगर से संबंधित कई समस्याओं के बारे में कैंट सीईओ को अवगत कराया। इस दौरान नगर में सार्वजनिक शौचालयों के सुधारीकरण, पार्कों का सुधारीकरण और पर्यटन के क्षेत्र में रानीखेत को अग्रणीय बनाने के लिए सुझाव दिए गए। छावनी क्षेत्र में आवारा पशुओं से परेशान जनता को कैसे निजात दिलाई जाए, व्यवसाइयों के ट्रीड लाइसेंस की फीस को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं सब्जी मंडी के पीछे वाले हिस्से को पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट एवम् कैफेटेरिया बनाने को लेकर भी बात की गई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्धिकी, हेमंत बिष्ट, छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र पंत तथा वरिष्ठ व्यवसाई नंद किशोर गर्ग मौजूद रहे।

Verified by MonsterInsights