दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
गोपाल सिंह बिष्ट
रानीखेत-रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती क्षेत्र काकड़ीघाट में जिला प्रशासन द्वारा तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमेें दूर दराज से आए ग्रामीणों द्वारा 82 शिकायतें दर्ज कराई गई। तहसील दिवस में पेयजल, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सहित कई समस्याऐं उठाई गई। तहसील दिवस में जिलाधिकारी वंदना ने ग्रामीण जनता की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए जिलाधिकारी वंदना ने कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया। खूंट – काकड़ीघाट मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता पर विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए और संयुक्त मजिस्ट्रेट को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में तहसील दिवस आयोजित किए जाने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद किया
उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लगाने से जनता को छोटी – छोटी समस्स्याओं को लेकर जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। कार्यक्रम का संचालन लघु सिंचाई विभाग के एई मुकुल सती ने किया। इस दौरान ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, डीडीओ के एन तिवारी, तहसीलदार मनीषा मारकाना, नायब तहसीलदार हेमन्त मेहरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


