सोमवार को मुख्यमंत्री ने खटीमा नगरा तराई में अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुन निस्तारण के आदेश दिए,प्रसिद्ध गायक शेरी को भी सम्मानित किया

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खटीमा -रविवार को पंतनगर और रुद्रपुर में कार्यक्रम के बाद देर शाम खटीमा पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास खटीमा के नगला तराई में रात्रि विश्राम किया। वहीं सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने घर पर आम जनता की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

वहीं इस मौके पर खटीमा उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शेरी जो पंद्रह दिनों के मास्को के सांस्कृतिक टूर पर गए थे। जहां उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशों में परचम लहराने के बाद खटीमा आए है ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शेरी को सम्मानित किया वहीं शेरी ने भी मुख्यमंत्री को मोमेंटो देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की शेरी (दीपक बिष्ट) मास्को में जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहरा कर आए हैं उन्होंने मॉस्को जाकर हमारे देश और उत्तराखंड का झंडा बुलंद किया है वह उत्तराखंड सरकार की ओर से शेरी को बहुत-बहुत बधाई देते हैं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना करते हैं।

वही शेरी सिंगर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि वह 15 दिनों के लिए राजधानी मास्को के टूर पर गए थे। जहां उन्होंने भारत और उत्तराखंड की संस्कृति से मास्को के लोगों को परिचित कराया और वहां उन्होंने गणपति उत्सव का विशेष रूप से प्रदर्शन किया और वह रशियन कलाकारों को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ने के लिए हिमनाद वेलफेयर फाउंडेशन के तहत कार्य कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि यहां से ज्यादा से ज्यादा कलाकार उनके साथ विदेशों में जाएं और वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं जिनके सहयोग से वह भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सकें।