दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में अपने खेल का जादू चलाने के लिए सोमवार से क्रिकेटर देहरादून पहुंचने लगे हैं। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर 1:40 पर लगभग चार देशों की टीमें देहरादून पहुंची है इनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं।
21 सितंबर से पांच दिनों तक विश्वभर के दिग्गज क्रिकेटर देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।
25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और दूसरा मैच शाम साढ़े सात से खेला जाएगा। दोनों मैच एक ही टिकट से देखें जाएंगे।
मैच का शेड्यूल
21 सितंबर को वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
22 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
23 सितंबर को आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
24 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
25 सितंबर को आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े तीन बजे
25 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
इंडिया टीम में हैं ये खिलाड़ी
इंडिया टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर हैं और टीम में युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुरेश रैना, नमन ओझा, मुनाफ पटेल, विनय कुमार,सुब्रमण्यम बद्रीनाथ,राजेश पंवार, स्टुअर्ट बिन्नी, प्रझान ओझा, हरभजन सिंह, राहुल शर्मा और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं।
टिकटों की कीमत हुई कम
उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखकर आयोजकों की ओर से टिकटों की कीमतों पर कमी की गई है। इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकटों की कीमत 300 रुपये है। आपको बता दें कि इससे पहले टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर 2 हजार रुपये तक थी।
टिकट बुक माय शो के माध्यम से कर सकते हैं बुक।




