दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज सुबह सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर नीर गड्डू के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार एक आर्टिगा कार श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी जिसमें ड्राइवर समेत 6 लोग जिनमें 5 लोग मुंबई के निवासी और ड्राइवर स्थानीय निवासी सवार थे।
कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर तत्काल ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस और एसडीआरएफ तीनों घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा है. मुनि की रेती एसएसआई रमेश कुमार सैनी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य तेजी से किया. उन्होंने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

