दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज बुधवार को मुख्य विकास अधिकरी देहरादून के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट के नेतृत्व में मद्रासी कॉलोनी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान में क्षेत्र की जनता को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग,जिला समाज कल्याण कार्यालय, कौशल विकास मिशन,समर्पण संस्था, मैक संस्था ,बचपन बचाओ आंदोलन, होप,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,चाइल्ड लाइन ,रेलवे चिल्डलाइन ,जिला बाल कल्याण समिति ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट आदि के द्वारा क्षत्र की जनता को जागरूक किया व सभी विभागों द्वारा लोगों को अपने अपने कार्य बताए गए जिससे वहां के लोग विभागों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस जागरूकता शिविर में एक महिला द्वारा अवगत करवाया गया कि उनके बच्चों को कुछ कारणवश स्कूल में एडमिशन नहीं हो पाया है जिसके बाद उनके त्वरित एडमिशन की कार्यवाही की गई व संस्थाओं द्वारा उस क्षेत्र में मौजूद 14 वर्ष से ऊपर बच्चों की सूची बनाई जा रही है जिससे उन बच्चों को कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जा सके ।यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ।

