दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज एसटीएफ उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
एसटीएफ की टीम ने पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया है,अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।
पेपर लीक मामले में अभियुक्त द्वारा अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हलद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है
वहीं एसटीएफ उत्तराखंड ने अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख रुपये भी बरामद किये है।
एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामदकिए गए है।
पेपर लीक मामले में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किया जा चुका है, साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया और दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।
