उधम सिंह नगर से बड़ी खबर जहरीली गैस के संपर्क में आने से करीब 32 लोग बेहोश,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

उधम सिंह नगर में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव होने से कई लोग इसके चपेट में आ गए. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर रखें सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ जिसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर से एसडीआरएफ को दी गई इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने निरीक्षक बालम सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और टीम ने जहरीले गैस सिलेंडर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार इस जहरीली गैस के प्रभाव से करीब 32 लोगों के बेहोश होने की खबर है सभी को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है वही किच्छा के एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ आशीष भारद्वाज उनके गनर भुवनचंद्र और चालक गणेश सत्याल के साथ ही कुछ एसडीआरएफ के जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।

इस जहरीली गैस रिसाव के संपर्क में आनेवाले ज्यादातर लोगों को सांस लेने में दिक्कत गले में इन्फेक्शन और खांसी की समस्या हो रही है . प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश सिन्हा सहित अन्य डॉक्टरों की टीम लगातार हर प्रभावित पर नजर बनाए हुए हैं प्रभावितों को ऑक्सीजन दी जा रही है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।