दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
20 अगस्त को हरिद्वार बायपास रोड रिस्पना पुल के नीचे निकेत वैश्य की सेनेटरी की दुकान में चोरी हो गई थी जिसका खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने किया । पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस चोरी की जांच के लिए नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी ने चौकी प्रभारी बाईपास देवेश खुगशाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की इस टीम ने आसपास लगे 100 सीसीटीवी खंगाले इस फुटेज में शांति देवी, गुड़िया,मीना, पूजा ,फूल कुमारी सभी निवासी कावली रोड मिले जिन्हें दून यूनिवर्सिटी के पास गिरफ्तार कर लिया गया,मौके पर इन महिलाओं के कब्जे से ढाई लाख रुपये कीमत की सेनेटरी का सामान भी बरामद हुआ।
मूल रूप से दरभंगा बिहार के रहने वाली महिलाएं पहले भी चोरी के केस में सजा काट चुकी है।ये महिलाएं दिन में कूड़ा बिनने के बहाने रेकी का काम करती थी और रात को चोरी की घटना को अंजाम देती थी।
इसी वर्ष 26 जुलाई को नेहरू कालोनी क्षेत्र में देवेंद्र सिंह नेगी की दुकान से सेनेटरी का सामान चोरी हुआ था। इस मामले में भी यही गिरोह शामिल था। तब पुलिस ने इस गिरोह की सात महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसमें पूजा, फूल कुमारी, शांति और मीना भी शामिल थीं।
उनके पास से तीन लाख रुपये का सामान बरामद किया गया था। इसी गिरोह की अन्य सदस्यों ने 29 जुलाई 2022 को प्रेमनगर में हर्षित भाटिया की सेनेटरी की दुकान में चोरी की। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो लाख रुपये का सामान बरामद किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए क्योँकि आरोपित महिलाएं जेल से छूटने के कुछ समय बाद फ़िर अपराध में लिप्त हो जाती हैं ऐसे में पांचों आरोपित महिलाओं के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹10 हजार रुपए देने की घोषणा की।
