दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड शासन ने आज क्लास वन अधिकारी पीके धारीवाल के निलंबन के आदेश जारी कर दिए है. इस बारे में
कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निलबंन का आदेश जारी करवाया है।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया की पीके धारीवाल जो की आईटीआई में प्रिंसिपल है और सीनियर अधिकारी हैं वह पत्र लेकर आए थे कि वह सीनियर अधिकारी हैं और उन्हें क्लास वन आईटीआई की जगह क्लास टू आईटीआई में डाला जा रहा है इस कारण मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सचिव को मार्क किया था की इन्हें इनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन आईटीआई में ट्रांसफर किया जाए दो बार ट्रांसफर होने के बावजूद भी धारीवाल ने जॉइनिंग नहीं की।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का नाम लेकर विभाग को गुमराह किया,उसके बाद जब इनका ट्रांसफर हरिद्वार आईटीआई में किया गया तो इन्होंने अपने पिछले 3 महीने की तनख्वाह निकाल ली और विभागीय मंत्री को इंगित करते हुए पत्र लिखा कि मंत्री सौरभ बहुगुणा के आश्वासन पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था. पी के धारीवाल की इस लापरवाही विभाग को गुमराह करने और अनुशासन हीनता पर आज मंत्री ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
