देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने फिर किया पुलिसकर्मियों को सस्पेंड, देखिए वीडियो

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने डयूटी में ढिलाई बरतने पर थाना प्रभारी राजपुर और  चौकी इंचार्ज आराघर को सस्पेंड कर दिया है. जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह कार्यवाही एसएसपी ने उनके द्वारा दिये गए आदेशो को ना मानने पर की है

एसएसपी ने रविवार रात को वाहनों की चेकिंग के आदेश जारी किए थे और उसे चेक करने जब वह खुद 1 से 4 बजे तक निर्धारित रुट पर निकले तो डयूटी में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी राजपुर,चौकी इंचार्ज आराघर सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के आदेश जारी किये।