दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
शुक्रवार की देर रात देहरादून में रायपुर ब्लॉक के सरखेत में बादल फटने की वजह से भरी तबाही मच गई,इस कारण सोंग नदी पर बना पुल बह गया।
इस बारे में उत्तराखंड एसडीआरएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिली कि एक कॉलर ने रात 02:45 बजे बताया गया कि ग्राम सर खेत रायपुर में बादल फट गया है। कई लोग फंसे हैं व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है. कुछ ग्रामीणों ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली. एसडीआरएफ का कहना है कि स्थिति काबू में है।
एसडीआरएफ को जब बादल फटने की सूचना मिली तो टीम तुरंत रवाना हुई. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग मालदेवता पर बाधित मिला. वाहन के किसी सूरत में आगे न जाने की हालत में टीम द्वारा बिना वक़्त गंवाये तत्काल पैदल ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया. घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि बादल फटने के कारण नदी एवं कुवा खाला में अत्यधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में कुछ मकानों में पानी घुस आया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर दिया गया है. किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
वहीँ देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव में भी पानी भर गया है शुक्रवार से ही रात भर हुई बारिश के कारण तमसा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के जैसे हालात बन गए है।
